बरेली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो गईं। अब उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की बारी है। इसके लिए बरेली क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन नौ जिलों में बनाए गए 35 मूल्यांकन केंद्रों पर 1,631 उप प्रधान परीक्षकों व 15,784 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मूल्यांकन में गड़बड़ियों से बचने के लिए इस बार एक दिन में शिक्षक हाईस्कूल की 50 व इंटर की 45 कॉपियां ही जांच सकेंगे।
बरेली में बनाए गए चार केंद्रों पर 273 उप प्रधान परीक्षक व 2,592 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। बदायूं में चार केंद्रों पर 160 उप प्रधान परीक्षक व 1,532 परीक्षक, शाहजहांपुर में छह केंद्रों पर 218 उप प्रधान परीक्षक व 2,170 परीक्षक और पीलीभीत में दो मूल्यांकन केंद्रों पर 105 उप प्रधान परीक्षक व 1,021 परीक्षक काॅपियां जांचेंगे।
मुरादाबाद में पांच केंद्रों पर 235 उप प्रधान परीक्षक व 2,334 परीक्षक, अमरोहा में चार केंद्रों पर 174 उप प्रधान परीक्षक व 1,700 परीक्षक, रामपुर में दो केंद्रों पर 102 उप प्रधान परीक्षक व 978 परीक्षक और संभल में पांच केंद्रों पर 124 उप प्रधान परीक्षक व 1,171 परीक्षक तैनात किए गए हैं। बिजनौर में तीन केंद्रों पर 240 उप प्रधान परीक्षकों व 2,286 परीक्षकों की तैनाती की गई है। संवाद
19 मार्च से दो अप्रैल तक कॉपियां जांची जाएंगी। इसके लिए तैयारियां पूर कर ली गई हैं। कुल 1631 उप प्रधान परीक्षकों व 15,784 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। - डॉ. नीरज कुमार पांडे, क्षेत्रीय सचिव, यूपी बोर्ड