फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवटीनाथ मंदिर पर आज होगा जलाभिषेक, रुद्राभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से सोमवार को विशाल जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कार्यक्रम होगा। रविवार को बैठक कर समिति पदाधिकारियों ने इसकी तैयारी पर चर्चा की।
विज्ञापन

सेठ गिरधारीलाल मंदिर स्थित शिविर कार्यालय पर हुई बैठक में पूजन सामग्री, पवित्र गंगाजल पात्रों को भरने की तैयारी, नंदी ध्वज, यातायात, अनुशासन व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक के बाद समिति के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जलाभिषेक की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को कार्यक्रम के प्रथम चरण में बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर पर विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक व भोले का श्रंगार किया जाएगा। नाथ नगरी बरेली धाम के आधार स्तंभ शिवालयों पर सातों सोमवार अलग-अलग रुद्राभिषेक किया जाएगा। जलाभिषेक शोभा यात्रा प्रात: छह बजे सेठ गिरधारीलाल मंदर से शुरू होगी। बैठक में बृजवारी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, धर्मेश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें