बरेली। पॉवर कॉरपोरेशन ने देर रात अधिशासी अभियंता स्तर की स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। बरेली से भी कई इंजीनियर जोन से बाहर हो गए हैं। इसमें अधिशासी अभियंता अमरीश श्रीवास्तव, राकेश सिंह, एलबी सिंह, पीए मोंगा, एसके गुप्ता, अनिल मिश्रा, राजेश कुमार, आरपी सिंह (निलंबित) सहित कई नाम शामिल हैं। यह सभी अधिकारी अन्य विद्युत वितरण निगम कंपनियों में तैनात किए गए हैं।