बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में जल संरक्षण अभियान को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया गया। रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम को भाजपा की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों समेत कार्यकर्ताओं ने भी सुना।
सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय पर पीएम के ‘मन की बात’ को भाजपा पदाधिकारियों ने गौर से सुना। विधानसभा क्षेत्रों में भी रेडियो पर मन की बात सुनी गई। इसमें प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण के लिए सबसे सहयोग की अपील की और बताया कि जल को किस तरीके से बचाया जा सकता है। पीएम ने सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के अलावा कवि, फिल्मी कलाकारों से जल संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की, ताकि इसे जन आंदोलन बनाया जा सके। कार्यक्रम में रविंद्र सिंह राठौर, विधायक बहोरनलाल मौर्य, आदेश प्रताप सिंह, चंचल गंगवार, राजीव गुप्ता, हरवेंद्र यादव, वीरपाल गंगवार, मेघनाथ कठेरिया, राहुल साहू आदि मौजूद रहे।