फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम-ए-शुक्रिया में पदाधिकारी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ की ओर से रविवार को कृष्णा लॉन में शाम-ए-शुक्रिया कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ मंडल अध्यक्ष अरुण जैन और पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर ने किया। मंडल अध्यक्ष ने रोटरी क्लब के सेवाकार्यों की जानकारी दी। इस दौरान बाहर से आए अतिथि विनय अस्थाना, डीएन रायजादा, अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. एसके राजू, नरेश सूद, शिवराज भार्गव, राम नारायण अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, पीपी सिंह, टीपीएस सेठी, डॉ. रवि मेहरा का स्वागत किया गया। इसके बाद सहायक मंडल अध्यक्ष समेत विभिन्न पदाधिकारी और क्लब अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव अनिल अग्रवाल को पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश, राजीव बूबना, डॉ. त्रिलोक चंद्र अरोड़ा, मनोज खंडेलवाल, अनूप अग्रवाल, संदीप मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें