बरेली। बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) बरेली ने शनिवार को शहर के एक होटल मेें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया, जिसमें बरेली समेत अन्य शहरों के करीब 250 से अधिक व्यवसायी शामिल हुए। शुभारंभ प्रधान कमिश्नर इनकम टैक्स शिशिर अग्रवाल ने किया। उन्होंने सभी व्यापारियों को व्यापार में अधिक से अधिक नैतिक काम करने की सलाह दी।
प्रवक्ता के रूप में शहर के प्रमुख व्यवसायी बीएलएग्रो के चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल नेे व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कठिन परिश्रम और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य खोने के बजाय मजबूती से सामना करने का सुझाव दिया। उन्होंने युवा पीढ़ी के व्यापारी को ईमानदारी, मेहनत और व्यापार के मूलभूत सिद्धांतों को आत्मसात करने की सलाह दी। एसआरएमएस के आदित्य मूर्ति ने संस्थान के 20 वर्षों के बारे में जानकारी दी। साथ ही व्यापारियों को मुनाफा कमाने के बजाय ग्राहकों को प्रमुखता देने और अनुशासन, संयम से व्यापार को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। पीलीभीत से आए सीएम संजय अग्रवाल ने सभी को बीएनआई की जरूरत और उसको आगे बढ़ाने के लिए सभी के सहयोग की अपील की। बीएनआई बरेली के रीजनल डायरेक्टर पारुष अरोरा ने साल भर के कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले जेएस खंडूजा, निखिल अरोरा, विनीत कौर, अभय जसोरिया, पुनीत चांदना, अरविंद कुमार, नरेंद्र सिंह को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन शिवानी सूरी और साक्षी ओबेरॉय ने किया।