बरेली। इज्जतनगर मंडल ने तीन अक्तूबर से रामनगर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को सुपरफास्ट करने का निर्णय लिया है। इसके बाद ट्रेन का नया नंबर 22975/22976 होगा। रामनगर से यह ट्रेन अपराह्न साढ़े चार बजे चलकर दूसरे दिन रात दस बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में बांद्रा टर्मिनस से सुबह 5.25 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 11 बजे रामनगर पहुंचेगी।