बरेली। पुराने रोडवेज के पास 82 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करने के साथ उन्हें नोटिस जारी कर दी गई है। हाल में सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने पुराने रोडवेज बस अड्डे के पास सड़क तक अतिक्रमण किए दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि वे खुद ही कब्जे हटा लें। इसके बावजूद बड़ी संख्या में दुकानदार अब भी अतिक्रमण किए है। इस रोड पर ऐसे 82 अतिक्रमणकारी दुकानदारों को नोटिस भेज दी गई है। ब्यूरो