बरेली। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर समय से सूचना न देने पर लापरवाही बरतने के आरोप में पंचायत राज विभाग में कनिष्ठ लिपिक प्रेमपाल सिंह को निलंबित कर दिया। डीपीआरओ ने अपने हस्ताक्षर से जारी निलंबन आदेश में बताया कि छह जून को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पदों की सूचना मांगी थी। लिपिक ने तय समय 13 जून तक के अंदर सूचना उपलब्ध न कराकर लापरवाही बरती, जिससे रिक्त पदों को अधिसूचना में शामिल नहीं किया जा सका। सहायक लेखाधिकारी को लिपिक की जांच सौंपी गई है।