फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना का खाका तैयार, अब प्रभारी मंत्री का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साल की जिला योजना का खाका तैयार कर लिया गया है। चार अरब से ज्यादा की जिला योजना के लिए परंपरागत ढंग से 50 से ज्यादा विभागों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। 29 जून को जिला योजना की बैठक प्रस्तावित है, लेकिन इस पर अंतिम मुहर प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक लगाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2018-19 की जिला योजना 4.0 अरब की स्वीकृत की गई थी। मगर शासन ने कुल बजट का बमुश्किल 45 फीसदी ही भेजा था। इस वजह से पिछली जिला योजना में स्वीकृत 60 फीसदी से ज्यादा काम नहीं हो पाए। फिलहाल अब 2019-20 की जिला योजना में डीआरडीए, समाज कल्याण, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण, पीडब्ल्यूडी, सहकारिता, सिंचाई, लघु सिंचाई, पिछड़ा वर्ग कल्याण, पशुपालन विभाग, नगर निगम समेत 50 से ज्यादा विभागों ने अपने प्रस्ताव सौंप दिए हैं। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिला योजना की बैठक 29 जून को कराने के लिए प्रभारी मंत्री से सहमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें