फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ क्वार्टर के पास रात तक बेसुध पड़ा रहा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में स्टाफ के संवेदनहीन व्यवहार के एक के बाद एक उदाहरण सामने आ रहे हैं। हाल ही में एक नवजात की मौत के चलते पूर्व सीएमएस डा. केएस गुप्ता के निलंबन के आदेश दिए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद स्टाफ लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहा। इसके चलते संवेदनहीनता का एक और उदारहरण यहां सामने आया।
विज्ञापन

यहां स्टाफ क्वार्टर के पास मंगलवार सुबह से एक अज्ञात पुरुष अधनग्न अवस्था में आकर बैठ गया। कुछ ही देर में वहीं जमीन पर गिर पड़ा और बीच रास्ते में ही लेट गया। दिन भर लोग गुजरते रहे लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। शाम को शिफ्ट बदलने पर आए स्टाफ ने जानकारी की तो वह सेपटिक वार्ड में पिछले कुछ दिनों से भर्ती एक अज्ञात मरीज निकला। मरीज की सुबह से वार्ड से गायब होने की भी सुध किसी ने ना ली। इसकी शिकायत रात्रि प्रभारी से की तो उन्होंने कर्मचारी न होने की बात कहकर 108 सुबिध को फोन करने की हिदायत दे दी। गेट पर मौजूद चौकीदार भी टाल मटोल करता रहा लेकिन किसी ने उसे वार्ड तक पहुंचाने की जहमत नही उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें