फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलसूत्र चोरी की जांच न हुई तो नौकरानी करेगी भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंगलसूत्र चोरी के मामले में फंसी एक नौकरानी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले में मजिस्ट्रेट से जांच की मांग की है। कहा है कि उसे न्याय न मिला तो वह सीएम आवास पर भूख हड़ताल करने को मजबूर होगी।
विज्ञापन

संजय नगर निवासी ममता ने बताया है कि वह सेंटर स्टेट कॉलोनी इज्जतनगर में अलका नाम की महिला के घर बर्तन धोती थी। मालकिन का मंगलसूत्र चोरी हो गया तो उन्होंने उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी। दरोगा ने भी उससे सादा कागज पर दस्तखत करा लिए। अब कहते हैं कि उसे जेल भेजेंगे। जबकि उसने चोरी नहीं की है। इसकी मजिस्ट्रेट स्तर पर जांच जरूरी है। पुलिस पर उसे भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें