फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका एन्क्लेव के बाहर अवैध मार्केट किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कर्मचारी नगर में त्रिवेणी एन्क्लेव के सामने और राधिका एन्क्लेव के बाहर आवासीय कॉलोनी में बीडीए से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनीं छह अवैध दुकानें प्राधिकरण की टीम ने सील कर दी हैं। एक भाजपा नेता ने इसे लेकर हंगामा भी किया। कॉलोनी के लोगों ने बीडीए से अवैध दुकानों के निर्माण की शिकायत की थी। इस मामले में कॉलोनीवासियों की ओर से भाजपा नेता के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

राधिका एन्क्लेव के गेट से आगे सड़क तक एक भाजपा नेता छह दुकानों का लंबे समय से निर्माण करा रहे थे। बीडीए से इन दुकानों का मानचित्र भी स्वीकृत नहीं है। बीते साल बीडीए ने कॉलोनीवासियों की शिकायत पर इन दुकानों का चालान भी किया था। उनका कहना था कि यह दुकानें आवासीय एरिया में बनाई जा रही हैं। बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल के निर्देश पर एक्सईएन मोहन लाल और एई आरके चौधरी के नेतृत्व में बीडीए की सात सदस्यीय टीम ने मौके पर जाकर अनाधिकृत मार्केट सील कर दिया। मार्केट सील करने के दौरान एक स्वयं संघ के पदाधिकारी और भाजपा नेता के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। बताया जाता है कि भाजपा नेता ने बीडीए की टीम को दुकानें सील करने से रोकने के लिए हंगामा भी किया। कॉलोनी के बाशिंदों की ओर से भाजपा नेता के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें