फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल उलूम के छात्रों को सेना में भर्ती के प्रस्ताव का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। देवबंद दारुल उलूम के फारिग छात्रों को सेना में भर्ती के प्रस्ताव का तंजीम उलमा इस्लाम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दूत की हैसियत से सेना भर्ती का प्रस्ताव सेना जनरल का दारुल उलूम देवबंद पहुंचना सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार की तरफ से उनके पास भी सुन्नी सूफी उलमा की भर्ती को प्रस्ताव आया है, जिस पर उलमा व दानिश्वरों से लगातार विचार विमर्श चल रहा है, जो उलमा सेना में भर्ती चाहते हैं उनकी सूची और डाटा तैयार करने का कार्य तंजीम के पदाधिकारी कर रहे हैं। इसे शीघ्र ही सरकार को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि उलमा के लिए यह अच्छा मौका है। इससे काबिल और सलाहियत रखने वाले उलमा किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच जाएंगे और उन्हें अपने देश व परिवार की सेवा करने का बेहतरीन मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें