फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई विभागों के अफसर अब साथ करेंगे चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कई विभागों के अफसर और कर्मचारी अब एक साथ चेकिंग करके सिस्टम को सुधारने की कोशिश करेंगे। क्राइम मीटिंग में पहुंचे एडीजी ने इसकी रूपरेखा बनाई और एसएसपी को डीएम से बात करके पुलिस का पूरा सहयोग देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम एसएसपी की बुलाई क्राइम मीटिंग में पहुंचे एडीजी अविनाश चंद्र ने बताया कि पुलिस के साथ ही ड्रग्स अथॉरिटी, आबकारी, एफएसडीए, नगर निगम, बिजली व पीडब्ल्यूडी आदि विभागों के अधिकारी अपने विभागों से संबंधित चेकिंग करेंगे तो जनता में कानून के प्रति विश्वास बढ़ेगा। कई छोटी समस्याओं का निस्तारण मौके पर किया जाएगा। थानेदारों से कहा कि शहर में चेकिंग के साथ ही गांवों में भी गश्त बढ़ाई जाए। महिला पुलिसकर्मी गांवों में जाकर महिलाओं से संवाद बढ़ाएं। उनसे बाद में सूचनाएं मिल सकती हैं। ट्रैफिक में सिविल पुलिस लगाने को भी एसएसपी मुनिराज जी से कहा गया। एसएसपी ने भी थानेदारों को अपराध नियंत्रण के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें