फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले बुलाया और पेपर बांटने में हो गए लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए सोमवार को हुई पात्रता परीक्षा में अव्यवस्था हावी रही। शिक्षकों को आधा घंटा पहले आने की हिदायत दी गई थी विभाग पहली पाली का पेपर ही आधा घंटा देरी से शुरू करा सका। वहीं, पहले ही सवाल में गलतियां भी निकलीं। इस दौरान तमाम शिक्षक मोबाइल लेकर भी पहुंचे, जिन्हें जमा करा लिया गया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में अपग्रेड किया है। इनमें पढ़ाने के लिए ही सोमवार को जीआईसी में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की पात्रता परीक्षा हुई। पहली पाली सुबह नौ बजे से शुरू होनी थी लेकिन बरसात के चलते सभी कक्षों में समय से प्रश्नपत्र नहीं पहुंच सके तो कुछ कक्षों में करीब आधा घंटे देरी से परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक पद की परीक्षा थी। इसमें 777 शिक्षकों ने आवेदन किया, जिसमें से 116 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों, जूनियर हाईस्कूल के सहायकों और प्रधानाध्यापकों की परीक्षा हुई। इसमें 601 शिक्षकों ने आवेदन किया था, जिनमें से 95 गैर हाजिर रहे। बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने खंड शिक्षाधिकारियों और जिला समन्वयक के साथ जायजा लिया।

छुड़वाया गया गलत सवाल
पहली पाली की परीक्षा के पहले सवाल में ही गलतियां सामने आईं। पैराग्राफ के दस अंक के पांच सवालों को हल करना था। इसमें चौथे सवाल में पैराग्राफ के अंडरलाइन हिस्से का विस्तृत जवाब देना था लेकिन यह हिस्सा पैराग्राफ में मौजूद नहीं था। इस पर विभाग ने यह सवाल छुड़वा दिया। वहीं, प्रवेश पत्र की डिटेल प्रमाणित करने के लिए भी शिक्षकों को परेशान होना पड़ा। यह जिम्मेदारी बीईओ की थी लेकिन कुछ नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें