बरेली। डा. केएस गुप्ता जिले में खरीदी जाने वाली दवाओं के लिए बनी कमेटी के भी अध्यक्ष हैं। इस दौरान उन्होंने काफी दवाएं खरीदी लेकिन कुछ दिन पहले बिना कोटेशन थैलीसीमिया की जिला अस्पताल के लिए खरीदी गई दवाओं को लेकर एडी हेल्थ की ओर से सदस्य के रूप में नामित मानसिक रोग चिकित्सालय के रेडियोलॉजिस्ट डा. राजीव अग्रवाल से भी डा. गुप्ता की तकरार हो गई थी।
सूत्र बताते हैं कि डा. राजीव कह रहे थे कि किसी भी दवा की खरीद के लिए या तो टेंडर आमंत्रित किया जाना चाहिए या फिर कोटेशन होना चाहिए। खरीदी गई दवा के जिस बिल पर डा. गुप्ता उनसे साइन करवाना चाहते थे उसका कोटेशन नहीं था। टेंडर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि इसका टेंडर हो गया है, लेकिन उसने दवा सप्लाई नहीं की। इस पर जब उन्होंने आपत्ति जताई तो वह डा. गुप्ता उन पर झल्ला गए थे।