बरेली। इस सप्ताह ट्रेनों के घंटाें देरी से जंक्शन पहुंचने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस दस घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। इसके अलावा अप लाइन की ट्रेनों में सिंगरौली टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल दो, हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। जबकि डाउन लाइन की लालगढ़ डिब्रूगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस छह घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। बताया जाता है कि अन्य सेक्शन में ब्लाक होने के कारण ट्रेनें देरी से जंक्शन पहुंच रहीं हैं। ब्यूरो