फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरी तेज आंधी के बाद बरसे बदरा, गर्मी से राहत

विज्ञापन
धूल भरी तेज आंधी के बाद बरसे बदरा, गर्मी से राहत - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। मानसून आने से पहले धूल भरी तेज आंधी के बाद आधे घंटे से ज्यादा देर तक हुई बारिश ने कई दिनों से चली आ रही भीषण गर्मी और उमस से राहत दी। बारिश के बाद एक बार सूर्य बादलों की ओट से निकल आए पर शाम को ठंडी हवा चलने से मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग ने इस बारिश को लोकल सिस्टम की बारिश बताया है। आगामी तीन दिन तक तेज हवा चलने और हल्की मध्यम बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह धूप खिली, बाद में गर्मी और उमस धीरे-धीरे बढ़ने लगी। अपराह्न 2:30 बजे के बाद आसमान में अचानक बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। थोड़ी ही देर में यह हवा धूल भरी आंधी में तब्दील हो गई। फिर बारिश शुरू हो गई। 30 मिनट तक कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होती रही। मौसम विभाग के अनुसार करीब 20 एमएम बारिश हुई है। बाद में सूर्य बादलों की ओट से फिर निकल आए। शाम को एक बार फिर तेज हवा चली, जिससे मौसम खुशगवार हो गया। अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि यह प्री-मानसून बारिश है, जो स्थानीय स्तर पर सिस्टम बनने से हुई है। इस तरह की बारिश के बारे में सटीक पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। ऐसी बारिश 50 से 100 किलोमीटर के एरिया में लोकल स्तर पर बादल बनने से होती है। डॉ. कुशवाहा के अनुसार आगामी दो से तीन दिन तक लोकल सिस्टम बनने से आंधी आने और बारिश होने के आसार हैं। अगले हफ्ते प्री-मानसून बारिश की संभावना बनी हुई है।

कुछ दिनों में ही बरेली पहुंचेगा मानसून
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अभी मानसून ने बिहार होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया है। लखनऊ में अगले 36 घंटे में मानसून की दस्तक हो सकती है, लेकिन अभी मानसून की गति धीमी है, इसलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आने में कुछ विलंब है। बरेली में मानसून कुछ ही दिनों में पहुंच सकता है। मानसून आने से पहले यहां प्री-मानसून बारिश के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें