फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विधायक ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंचने पर विधायक ने नाराजगी जताई है। विधायक क्षत्रपाल सिंह ने कहा कि अधिकारियों को इस रवैये का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अधिकारियों को लगता है कि ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने से उनकी धर्मनिरपेक्षता समाप्त हो जाएगी। वे मामले की शिकायत पार्टी नेताओं सहित उच्च अधिकारियों से करेंगे। जब तक ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी वह शांत नहीं बैठेंगे। इस दौरान भाजपा नेता सम्राट सिंह ने भी योग दिवस में एसडीएम, तहसीलदार और ईओ के न आने पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं एसडीएम ममता मालवीय और ईओ डॉ. नितिन कुमार गंगवार ने छुट्टी पर होने के कारण योग दिवस में शामिल न हो पाने की बात कही है। बता दें कि पिछले दिनों विधायक का इंस्पेक्टर धनंजय सिंह से खनन को लेकर विवाद हो गया था। विधायक ने इंस्पेक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इस प्रकरण में जांच कर रहे एसपी देहात संसार सिंह ने इंस्पेक्टर को पाक साफ बताते हुए अपनी रिपोर्ट एडीजी को दी थी। एडीजी ने भी इंस्पेक्टर की कार्रवाई को सही ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें