फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: असरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फिल्म शोले में ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं..’ डायलॉग से मशहूर हुए अभिनेता गोवर्धन असरानी गुरुवार को बरेली में मौजूद रहे। उन्होंने पाकिस्तान से हिंदुस्तान आने की अपनी दास्तां सुनाकर लोगों को सफलता हासिल करने के अथक परिश्रम का संदेश दिया। वह सिंधी समाज की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे। यहां उन्होंने लोगों को हंसाकर हौसला भी बढ़ाया।
विज्ञापन

असरानी ने कहा, सफलता का कोई शॉर्टकट और मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। प्रत्येक विद्यार्थी या व्यापारी बगैर मेहनत के सफल नहीं बन सकता। शॉर्टकट से हासिल सफलता चार दिन की होती है। बोले- सिंधी समाज मेहनतकश है इसलिए शायद ही कोई सिंधी भीख मांगता दिखे। उन्होंने सभी को मेहनत कर अपना मुकाम पाने का संदेश दिया। सम्मान समारोह में सिंधी समाज की ओर से मुख्य अतिथि अभिनेता गोधर्वन असरानी, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति गंगाराम मूलचंदानी, खुशलोक हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विनोद पागरानी को नागरिक अभिनंदन सम्मान से नवाजा गया। साथ ही, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, कार्यक्रम अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शायर प्रो. वसीम बरेलवी, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल को सम्मानित किया गया। इसके बाद मेधावी बच्चों का सम्मान हुआ। आयोजन के दौरान मनोज कुमार वतवानी, खेमचंद गुरनानी, विजय मूलचंदानी, जुगल किशोर सुखानी, प्रकाश कुमार अहलानी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें