बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने शहर में चल रही अवैध कोचिंग के खिलाफ बरेली कॉलेज गेट पर पुतला फूंका। उन लोगों ने कहा कि पूर्व में भी इस संदर्भ में उच्च शिक्षा अधिकारी और डीआईओएस को भी अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया जा चुका है। मगर अब तक अवैध कोचिंग पर लगाम नहीं लगी है। अगर जल्द ही अवैध कोचिंग पर रोक नहीं लगाई गई तो विद्यार्थी परिषद इस अभियान को चलाते हुए शहर में छापेमारी करेगी। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री राहुल चौहान, महानगर मंत्री गौरव यादव, मोहित खंडेलवाल, अनिकेत शर्मा, पवन राजपूत, कमल गुप्ता, प्रशांत देवल आदि मौजूद रहे।