बरेली। प्रदेश सरकार में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल 19 जून को शाम चार बजे सर्किट हाउस में विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक करेंगे।
बैठक में कमिश्नर, डीएम, बीडीए उपाध्यक्ष, सीडीओ, चीफ इंजीनियर बिजली और लोक निर्माण विभाग के अफसरों के अलावा नगर आयुक्त तथा खंड विकास अधिकारी भाग लेंगे। बैठक में पुलिस प्रशासन को नहीं बुलाया गया है। ब्यूरो