बरेली। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने दूसरे दिन भी पेट्रोल पंप आवंटन के लिए लाटरी कराई। मंगलवार सुबह से शाम तक चली प्रक्रिया में 45 लोकेशन पर पंप आवंटित हुए। कंप्यूटर लाटरी ड्रॉ शुक्रवार तक चलेगा। चुनाव आचार संहित हटने के बाद पेट्रोल पंप आवंटन प्रक्रिया दूसरे भी जारी रही। लाटरी ड्रॉ पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने एसीएम कमलेश सिंह को प्रतिनिधि नामित किया है। उनके पहुंचने पर आईओसी उप महाप्रबंधक अनुपम हरी और प्रबंधक लव गोयल ने स्वागत किया। एसीएम ने अपने सामने आवेदकों का लाटरी ड्रॉ कराया और 45 डीलरों का चयन हुआ। डीजीएम अनुपम ने बताया कि बुधवार से आईओसी के अलावा भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन अधिकारी अपनी लोकेशन के लिए लाटरी प्रक्रिया शुरू कराएंगे।