फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम का फरमान सुबह नौ से 11 बजे तक कार्यालय में बैठें अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सभी डीएम, एसपी, आईजी, कमिश्नर आदि सुबह नौ से 11 बजे तक अपने कार्यालयों में जनता की समस्याएं सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री कार्यालय से फरमान से अफसरों में बेचैनी देखी गई। क्योंकि मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव एसपी गोयल ने बरेली समेत सभी जिलों को जारी परिपत्र में कहा है कि लगातार ऐसी शिकायतें मिल रहीं हैं कि संबंधित अफसर अपने कैंप कार्यालय में बैठकर काम करते हैं। जबकि प्रभावित जनता कार्यालयों में चक्कर लगाती है। उनकी सुनवाई नहीं होने से सरकारी योजनाएं प्रभावी नहीं हो पाती हैं और ना ही समस्या का निस्तारण हो पाता है। प्रमुख सचिव ने कहा है कि यह अत्यंत आपत्तिजनक है। मुख्यमंत्री ने इस बारे में कठोर निर्देश दिए हैं। इसलिए सभी डीएम, एसपी, आईजी, कमिश्नर आदि अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर सुबह नौ से 11 बजे तक जन सुनवाई करेंगे। कार्यालय समय में अफसर कैंप में काम नहीं करेंगे, सभी सरकारी कार्य कार्यालय कक्षों में ही बैठकर निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें