फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पाकिस्तान के मैच में महिलाओं ने भी दिखाई रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भारत पाकिस्तान के मैच को लेकर मुस्लिम इलाकों में भी भारी क्रेज रहा। हालांकि इस बार मैच देखने के लिए दिन में सड़कों पर जमघट कम रहा, मगर लोगों के घरों और दुकानों पर महफिलें जरूर जमी रहीं। इस बार महिलाओं ने भी मैच देखने में रुचि दिखाई। अलबत्ता शाम को सड़कों पर थोड़ा बहुत रौनक जरूर नजर आई।
विज्ञापन

भारत पाकिस्तान के मैच को लेकर सुबह से लोगों में काफी उत्सुकता रही। दफ्तरों और कंपनियों में काम करने वाले छुट्टी में रहे। दोपहर तक लोगों ने घरों के बाहरी काम निपटा लिए तो महिलाओं ने जल्दी जल्दी किचन का काम समेट कर मैच शुरू होने तक खुद को फ्री कर लिया। पुराना शहर सैलानी के समरान खान और कटरा चांद खां के अजहर खान ने बताया कि उन्होंने जो भी घर के काम थे दोपहर तक पूरा कर के घर आ गए। फिर टीवी के सामने ही बैठ गए।
इसी तरह महिलाओं में कोहाड़ापीर की इमालदा परवीन और पशुपति बिहार की रूबी खान का कहना है कि भारत पाकिस्तान के मैच को लेकर पूरे परिवार की रुचि थी लिहाजा जल्दी जल्दी घर का काम निपटा कर वह परिवार के साथ मैच देखने बैठ गईं। मैच भी इंट्रस्टिंग चलता रहा फिर तो टीवी के सामने से हटना मुश्किल हो गया। यहां तक कि कुछ एक घरों में तो महिलाओं की भी महफिल मैच देखने के लिए जमी।
विज्ञापन

इधर किला या पुराना शहर के बाजार में जिन दुकानों पर टीवी नहीं थे वह मोबाइल पर मैच देखने में मसरूफ नजर आए। दोपहर में दुकानों में ज्यादा ग्राहक न होने पर तमाम काम करने वाले लड़के अपने अपने मोबाइल पर मैच देखे के डटे रहे। यही नजारा नावल्टी के आस पास मार्केट में रहा जहां ज्यादा तर लोग मोबाइल पर मैच देखते नजर आए। इसी तरह पान या चाय की दुकानों पर भी हर कोई एक दूसरे से मैच का स्कोर जानने को उत्सुक नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें