फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज होने से पहले ही फिल्म ‘आर्टिकल-15’ का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रिलीज होने से पहले ही फिल्म ‘आर्टिकल -15’ का विरोध शुरू हो गया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने शनिवार को ज्ञापन देकर विरोध जताया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि 28 जून को फिल्म ‘आर्टिकल -15’ रिलीज होने को है। समाज के महत्वपूर्ण अंग सवर्ण समाज (ब्राह्मण) को बदनाम करने के लिए फिल्म में दुराचारी, अत्याचारी दर्शाया गया है। इससे संपूर्ण सवर्ण समाज में रोष व्याप्त है। उनका संगठन, समाज में वैमनस्यता और कटुता फैलाने वाली इस फिल्म का विरोध करता है। चेतावनी दी कि बरेली के जिस सिनेमाघर में फिल्म ‘आर्टिकल -15’ रिलीज होगी, वहां धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा संगठन पदाधिकारियों ने अलीगढ़ में अबोध बालिका की निर्मम हत्या का विरोध करते हुए दरिंदों को फांसी देने की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष गजेंद्र पांडेय, महामंत्री मनोज शर्मा, दीपक कुमार यादव, हरिओम गौतम, महेश चंद्र पांडेय आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें