बरेली। पावर कारपोरेशन ने सरचार्ज समाधान योजना 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। इसमें वे बकायेदार शामिल हो पाएंगे जिन्होंने 25 मार्च तक पंजीकरण योजना में रजिस्ट्रेशन करा लिया था लेकिन उनके बिल संशोधित नहीं हो पाए थे।
चीफ इंजीनियर एसके सक्सेना ने बताया कि चुनाव व्यस्तता के चलते पंजीकृत बकायेदारों के बिल संशोधित नहीं हो पाए थे, इससे तमाम लोग अब तक बिल जमा नहीं करा पाए। इसलिए विभाग ने एक बार फिर पंजीकृत बकायेदारों को मौका दिया है। उन्होंने बताया कि घरेलू और वाणिज्य (एक और दो किलोवाट तक) पंजीकृत बकायेदार संशोधित बिल 31 अगस्त तक जमा करा सकते हैं। ब्यूरो