फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सपाइयों ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में दो सप्ताह में 72 हत्याएं और 24 दुष्कर्म हो चुके हैं।
विज्ञापन

कचहरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में एकत्र होकर सपाई कलक्ट्रेट पहुंचे थे। इस दौरान सपा के पूर्व जिला प्रवक्ता हैदर अली ने कहा, प्रदेश जंगलराज बनता जा रहा है। हत्या, दुष्कर्म, लूट और डकैती हो रही हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है, धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है लेकिन मुख्यमंत्री ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिए राष्ट्रपति को प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। इस दौरान हकीम आहिद, गोकरन यादव, इश्तियाक सकलैनी, राशिद खान, सदाकत अंसारी, सुजीत भारती आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें