फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ और तनाव मुक्त जीवन के लिए महिलाएं अपनाएं योग

विज्ञापन
स्वस्थ और तनाव मुक्त जीवन के लिए महिलाएं अपनाएं योग - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

अपराजिता मुहिम के तहत योग और पर्यावरण संरक्षण की शपथ

शाहजहांपुर। अमर उजाला के ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में आयोजित योग शिविर में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सुबह पांच से छह बजे तक आयोजित योग शिविर ‘स्वस्थ जीवन-तनाव मुक्त जीवन’ की थीम पर आयोजित हुआ। महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। योग विज्ञान संस्थान प्रमुख डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने विभिन्न योग क्रियाओं के बारे में बताया। किसी तरह से महिलाएं व्यस्त जीवन में खुद को योग के जरिए स्वस्थ और तनाव मुक्त रख सकती है इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

योग शिविर में शनिवार को विशेष तौर से योग और पर्यावरण के बीच संबंध के बारे में बताया गया। डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने मानव शरीर पर प्राणायाम का प्रभाव, मन और पर्यावरण की शुद्धता, व्यवहार, ध्यान और समाधि के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। बताया कि योग ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए मन को तनाव मुक्त रखने के साथ शरीर को रोग मुक्त रखा जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में पॉलिथीन का प्रयोग न करने, ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने और योग के जरिए स्वस्थ्य रहने की शपथ भी ली गई। इसके साथ ही योग और पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को प्रेरित करने, प्रकृति शुद्धता का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें