फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से राहत के लिए जुमे की नमाज में की गई दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गर्मी से लोग परेशान हैं। धूप की तपिश ने लोगों का घरों से निकलना मुहाल कर दिया है। पारा है कि गिरने का नाम नहीं ले रहा। ऐसी तेज गर्मी से राहत के लिए शुक्रवार को शहर की तमाम मस्जिदों में जुमे की नमाज में दुआ की गई।
विज्ञापन

पुराना शहर की बारादरी मस्जिद, हबीबिया मस्जिद, काले खां मस्जिद, मस्जिद हकीम सुक्का, मस्जिद चुप शाह, सदन मस्जिद सहित शहर की भी कई मस्जिदों में गर्मी से राहत की दुआ के लिए हाथ उठे।

पक्षियों के लिए रखें कुंडे
जमात रजा मुस्तफा के वरिष्ठ सदस्य समरान खान ने मस्जिदों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही अपील भी की है कि लोग अपने अपने घरों की आंगन और छतों पर पक्षियों के लिए कुंडों में पानी भरकर रखें। साथ ही यह भी आग्रह किया है कि जो भी सक्षम हैं वह शहर के चौराहों पर वाटर कूलर की व्यवस्था करें, ताकि राहगीरों को पीने का पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें