फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसई के मंडल टॉपर ने जेई एडवांस्ड में भी दिखाई धमक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुड़की की ओर आयोजित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई एडवांस 2019) का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। देश भर में करीब 12 हजार सीटों के लिए आयोजित इस परीक्षा में शहर के तमाम बच्चों ने अपना स्थान बनाया है।
विज्ञापन

हार्टमन इंटर कॉलेज से इसी साल आईएससी की 12वीं की परीक्षा पास करने वाले सक्षम मेहरा को इसमें आल इंडिया 1413 रैंक मिली है। सक्षम ने 12वीं में 99.25 प्रतिशत अंक हासिल कर मंडल टॉप किया था। इसके अलावा जेई मेंस में भी उन्होंने 3096 रैंक  हासिल की थी। उत्कर्ष सक्सेना को 2239, मोहम्मद रजीन को 5853, हर्ष मिश्रा को 6576, संदीप सिंह बोहरा को 7961, ऋषभ यादव को 9646, आयुष्मान वशिष्ठ को 10458 रैंक मिली है। मेडिट कोचिंग के डायरेक्टर विशाल वार्ष्णेय ने इन सभी छात्र-छात्राओं को सफल होने पर बधाई दी है। इसके अलावा मयंक जैन को 2055 और आर्यन गर्ग को 2258 रैंक मिली है। एबीआरसी भोजीपुरा केपी यादव के बेटे आदित्य ने 4796 रैंक हासिल की है।

हैंग हुई वेबसाइट, परेशान हुए अभ्यर्थी
जेईई एडवांस का रिजल्ट शुक्रवार सुबह घोषित किया गया था। मगर तकनीकी खामी के चलते कुछ ही देर में नोटिफिकेशन जारी किया गया कि अभ्यर्थी 11.30 बजे लॉगिन करें। इसके बाद फिर दिक्कत आ गई तो चार बजे रिजल्ट देखने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। इसके चलते पूरे दिन ही अभ्यर्थी परेशान होते रहे।
विज्ञापन


क्लैट में कीर्ति को मिली 291 रैंक
बरेली। शुक्रवार को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट-2019 (क्लैट) का भी परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। यह परीक्षा देश भर के 16 कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। इसमें जगदीश विहार निवासी कीर्ति हरित को देश भर में 291 रैंक मिली है। उनके पति हरित सक्सेना आईटी व्यापारी हैं और मां रीना सक्सेना शिक्षिका हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें