फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास जमीन घोटाला- डीएम से मिले सराफ, कहा- डिप्टी कलक्टर पर भी हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाईपास जमीन घोटाले को लेकर सराफ राजकुमार अग्रवाल ने डीएम से मिलकर अपना पक्ष रखा। डीएम ने आश्वासन दिया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जल्द होगी।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास पर वर्ष 2012 में सराफ राजकुमार अग्रवाल की जमीन पर तत्कालीन लेखपाल अमर सिंह और तहसीलदार गिरीश झा ने फर्जी आदेश देकर सलीम नाम के एक व्यक्ति का कब्जा करा दिया। सराफ ने लेखपाल और तहसीलदार के साथ तत्कालीन डिप्टी कलक्टर लक्ष्मी शंकर सिंह के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया था। हालांकि विवेचना में लक्ष्मी शंकर को बाहर कर दिया गया। हाल ही में लेखपाल पर मुकदमा चलाने की अनुमति डीएम ने दे दी है जबकि आरोपी तहसीलदार पर भी शासन से अनुमति हो गई है। इस मामले में राजकुमार अग्रवाल से भी डीएम ने जानकारी ली। सराफ ने डीएम को जमीन संबंधी दस्तावेज भी दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें