बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शोध केंद्र में चल रहे 8वीं उप्र बालिका वाहिनी एनसीसी कके दस दिवसीय कैंप के 9वें दिन सांस्कृतिक संध्या और क्विज पोस्टर मेकिंग व स्पोर्ट्स के अवार्ड सेरेमनी हुई। लेफ्टीनेंट बीनम सक्सेना ने विजेताओं के नाम घोषित किए और कैंप कमांडेंट कर्नल अमरजीत वासदेव ने सम्मान से नवाजा।
इस दौरान मौजूद रहे ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नीरज सेठ ने थल सैनिक कैंप विजेताओं को नगद पुरस्कार, प्रशंसा पत्र वितरण किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना से शुरू हुई। जिसमें पंजाबी गीत व राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति हुई। सोलो सांग में वैशाली, मनुश्री, दृष्टि शर्मा, निशा, अनुपमा, उपासना ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्य अतिथि समेत एएनओ लेफ्टीनेंट मधु मौर्या, सूबेदार मेजर कालू राम जाट, सूबेदार मेजर कवर सिंह, कार्यवाहक प्रधान सहायक महेंद्र पाल गोला, जीसीआई कल्पना पांडे, मोनिका शर्मा, रचना व अन्य मौजदू रहे।