बरेली। आला हजरत मुजद्दिद दीनों मिल्लत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी की यौमे विलादत पर महफिल का आयोजन किया गया। आला हजरत ट्रस्ट की ओर से 168वां सालाना यौमे विलादत का जश्न कशाना-ए-नूरी में मनाया गया।
इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहतशिम रजा खां ने सरपरस्ती करते हुए आला हजरत की दीनी खिदमात पर रोशनी डाली। उन्होंने आला हजरत ने सुन्नियत के लिए जो काम किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। इसी तरह तमाम उलमा ने भी आला हजरत की जिंदगी पर रोशनी डाली और शिजरा पढ़ा। जश्न का आगाज तिलावते कुरान पाक से हुआ। इसके बाद नातख्वा मुजफ्फर रजा ने आला हजरत के लिखा कलाम पेश किया। सलातो सलाम के बाद दुआ की गई और आखिर में लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान हाजी शमशाद नूरी, सैयद शोएब, जकवान रजा खान, आसिम रजा खान, चंगेज खान, मुजफ्फर रजा, कलीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।