फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन जब्त करने गई टीम पर व्यापारियों का हमला, अपर नगर आयुक्त से हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। अभियान के तहत पॉलिथीन जब्त करने निकली नगर निगम की टीम पर व्यापारियों ने हमला कर दिया। टीम की अगुवाई कर रहे अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह से बदसलूकी और हाथापाई करते हुए उन्हें उनकी गाड़ी से खींचने की कोशिश की। स्टाफ के लोगों ने जैसे-तैसे उन्हें बचाया तो व्यापारियों ने उनकी कार को घेरकर हाईवे ही जाम कर दिया। पुलिस ने लाठियां चलाकर व्यापारियों को खदेड़ा। अपर नगर आयुक्त ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर दो दिन से पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चल रहा है। गुरुवार को अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह के नेतृत्व में निगम का स्टाफ सीबीगंज पहुंचा। सबसे पहले हाईवे पर रमेश चौहान की दुकान पर छापा मारकर प्लास्टिक के गिलास, कटोरी आदि सामान जब्त किया। फिर मनोज गुप्ता की दुकान पर भी छापा मारा। टीम ने मनोज को जुर्माना अदा न करने पर दुकान सील करने की चेतावनी दी। इसी बीच सीबीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष रचित गुप्ता, सौरभ गुप्ता समेत तमाम व्यापारी मौके पर पहुंच गए और छापे का विरोध करने लगे। उन्होंने कहा कि पहले फैक्टरियां बंद कराओ फिर कार्रवाई करो।
कहासुनी के बाद व्यापारियों ने नगर निगम टीम पर हमला कर दिया। धक्का-मुक्की और हंगामे के बीच अधिकारियों ने गाड़ी में बैठकर निकलने की कोशिश की तो व्यापारियों ने अपर नगर आयुक्त की गाड़ी घेर ली और उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। इस हंगामे के दौरान आधा घंटा तक हाईवे भी जाम रहा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत कई पर रिपोर्ट
अपर नगर आयुक्त की तहरीर पर पुलिस ने सीबीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष रचित गुप्ता, सौरभ गुप्ता समेत तमाम अज्ञात व्यापारियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गालीगलौज और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
व्यापारियों का आरोप
बदसलूकी नगर निगम की टीम ने ही शुरू की थी। व्यापारी मनोज जब्त माल की एंट्री मांग रहे थे और पांच हजार की रसीद भी कटाने को तैयार थे लेकिन टीम दस हजार की रसीद काटने पर अड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें