फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया का एक और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। जिले में मलेरिया का प्रकोप थम नहीं रहा है। बुखार पीड़ित बहजोइया निवासी प्रवीण को 10 जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद उसके मलेरिया पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों कई स्थानों पर फैल्सीपेरम और मलेरिया के रोगी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम के प्रयास शुरू किए, बावजूद इसके मलेरिया पीड़ितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। आंवला क्षेत्र के ग्राम बहजोइया निवासी प्रवीण (30) को करीब 15 दिन पहले बुखार आया। प्रवीण के पिता कालीचरन ने बताया कि 10 जून को प्रवीण को तेज ज्वर और बदन में दर्द होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्रारंभिक जांच के बाद खून की जांच कराई गई तो मलेरिया की पुष्टि हुई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार को उसे मलेरिया वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक प्रवीण की हालत में सुधार है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें