फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा पार्षदों ने ‘कूटनीति’ आजमाई तो कमिश्नर ने डांट पिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा के पार्षद विनोद सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के मसले पर बात करने पहुंचे सपा के पार्षदों ने कूटनीतिक भाषा में बात की तो कमिश्नर रणवीर प्रसाद भड़क गए। पार्षदों ने कमिश्नर से कहा कि नगर आयुक्त अच्छे आदमी है और उनका काम करने का तरीका भी बेहतर है लेकिन उन्होंने पोर्टेबल शॉप प्रकरण की जांच में दोषी लोगों को छोड़कर निर्दोष पार्षद विनोद सैनी को फंसा दिया। नाराज हुए कमिश्नर ने पार्षदों से गड़बड़ी के सबूत देने को कहा तो इधर-उधर की बातें कर वे उनके दफ्तर से निकल गए।
विज्ञापन

सपा पार्षदों ने कमिश्नर को बताया कि इंदिरा मार्केट में नगर निगम के अफसर ही पूरा प्रोजेक्ट लेकर आए थे। वहां नाली और सीसी टाइल्स समेत कई काम भी कराए गए। मगर इस मामले की गई जांच में दोषी लोगों को बचाकर पार्षद विनोद सैनी को गलत फंसा दिया गया है। सपा पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल ने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. की तारीफ करते हुए कहा कि उनका काम करने का तरीका अच्छा है। इसके बाद बोले कि इंदिरा मार्केट में पोर्टेबल शॉप तीन से लेकर 25 लाख के बीच बेची गई थी। इसी बात पर कमिश्नर भड़क गए। उन्होंने कहा कि अभी तक जितने भी लोगों के बयान या वीडियो सामने आए हैं उन्होंने 60-70 हजार रुपये में दुकान देने की बात कही है। अगर दुकानें तीन से 25 लाख में बिकी तो उसके सबूत दो। इस पर सपा नेता बगलें झांकने लगे और कुछ देर इधर-उधर की बातें करके बाहर निकल आए। पार्षदों में राजेश अग्रवाल के अलावा अब्दुल कयूम मुन्ना, सलीम पटवारी, अकील गुड्डू, नरेश पटेल, इकबाल बिल्डर, शमीम अहमद, मुशर्रफ अली अंसारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें