फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर विद्युत अभियंताओं ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत अभियंताओं ने गुरुवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया। उसके बाद मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने विरोध सभा आयोजित क ी। उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव रणजीत चौधरी ने बिन्दुवार मांग शासन से की है।
विज्ञापन

सभा में रामपुर में तैनात सहायक अभियंता (मीटर) के साथ पुलिस कार्यालय में मारपीट एवं जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुलिस अधिकारी पर कठोर कार्रवाई, ऊर्जा निगमों में अव्यवहारिक कार्य पद्धति तत्काल समाप्त करने, समीक्षा बैठक में अभियंताओं का उत्पीड़न बंद करने, स्थानांतरण नीति में बदलाव करने, पुरानी वार्षिक गोपनीय आख्या बहाल करने, सुरक्षा की गारंटी देने के लिए इंजीनियर्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, नई परियोजनाओं के लिए नए पद सृजित करने की मांग की गई। इस दौरान एनके मिश्रा, तारिक जलीज, वीके पाठक, एलबी सिंह, एसके गुप्ता, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें