फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईआरएफ महामंत्री की पत्नी और पौत्री को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के महामंत्री शिव गोपाल शर्मा की पत्नी प्रभावती और पौत्री इरीशा मिश्रा की भोपाल में सड़क हादसे में हुई मौत से पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन और पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ स्तब्ध है। डीआरएम ऑफिस के नरमू कार्यालय पर हुई शोकसभा में मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि महामंत्री की पत्नी और पौत्री के निधन से रेलवे परिवार को अपूर्णनीय क्षति हुई है। बैठक में रईस अहमद, पीके दुबे, आरिफ हुसैन, सुंदर सिंह आदि ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ कार्यालय पर हुई शोक सभा में सहायक महामंत्री जेएस भदौरिया ने कहा कि श्रमिक संघ, बीएमएस और बीआरएमएस परिवार ईश्वर से दुख की घड़ी में धैर्य रखने की प्रार्थना करता है। बैठक में दरसिंगार यादव, मोहसिन खान, रविंद्र कुमार, सूरजमल मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें