बरेली। बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। करीब 60 वर्षीय ओमप्रकाश बहेड़ी थाना क्षेत्र के खुटिया गांव के रहने वाले थे। वह रिश्तेदारी में इज्जतनगर इलाके के करमपुर चौधरी गांव आए थे। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे करमपुर चौधरी गांव के पास पैदल जाते समय उन्हें पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ब्यूरो