बरेली। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के बैनर तले बुधवार को अलीगढ़ में मासूम की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। जिसके बाद मासूम को श्रद्धांजलि अर्पित कर दोषियों को फांसी की सजा की मांग की गई। राष्ट्रीय संचालक रंजीत कोठारी ने कहा कि सख्त कानून बनाकर ऐसी अमानवीय अपराधिक घटनाओं के दोषियों को कड़ी सजा का प्रावधान बनाया जाना चाहिए। यहां मनोज भारती, सुरेंद्र चौधरी व अन्य मौजूद रहे।