बरेली। पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन देकर चौबारी में शुरू हुए घोड़ा मेले में आए सभी घोड़ों के खून के सैंपल लिए जाने के साथ विशेष कैंप लगाने की मांग की है। पीएफए के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि जिले के घोड़ों में ग्लैंडर्स का खतरा बढ़ता जा रहा है। तीन घोड़ों को मर्सी डेथ दी जा चुकी है। बावजूद इसके प्रशासन और पशुपालन विभाग लापरवाही बरत रहा है। ज्ञापन में उन्होंने सभी ब्लॉकों के ग्रामों में घोड़ों और गधों के ब्लड सैंपल लिए जाने की मांग की है।