मीरगंज। कस्बा शाही के रहीश अहमद सहित तमाम लोगों ने एसडीएम मीरगंज रोहित यादव को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि चकरोड पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा करके निर्माण शुरू कर दिया है। पहले 24 मीटर रोड था, जिस पर 8 मीटर चौड़ाई पर नगर पंचायत ने इंटर लॉकिंग रोड डाला। शेष 16 मीटर पर दबंग लोग कब्जा करके अवैध निर्माण कार्य कर रहे हैं। एसडीएम ने थानाध्यक्ष शाही को निर्माण कार्य रुकवाने के आदेश देकर हलका लेखपाल को पैमाइश कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। थानाध्यक्ष शाही अरविंद सिंह चौहान ने मौके पर पहुंच कर फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है।