बरेली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ और समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले सोमवार को गांधी उद्यान में बरेली मंडल के शिक्षामित्र एकजुट हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार से 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हाईकोर्ट के आदेश 40-45 प्रतिशत उत्तीर्णांक के आधार पर भर्ती किए जाने की मांग की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बरेली पहुंचे बहराइच के बलराम बाजपेई, रामशरण मौर्य, शाहजहांपुर के शिक्षामित्र जिलाध्यक्ष रत्नागर दीक्षित, हरदोई जिलाध्यक्ष मनीराम राजपूत का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद भर्ती प्रकरण पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से 69 हजार शिक्षक भर्ती का परिणाम हाईकोर्ट के आदेशानुसार कटऑफ बनाकर जल्द घोषित करने, जुलाई 2019 में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गई है। ताकि बड़ी तादाद में बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं को रोजगार मिल सके। इस दौरान प्रांतीय नेता रामशरण मौर्य, बलराम बाजपेई, सुरेश, हरिओम, योगेंद्र, राजेश, खलील आदि मौजूद रहे।