बरेली। जकाती स्थित प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर में राधाकृष्ण प्रतिमा, गणेश, शिव-पार्वती और नवग्रह स्थापना कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा से हुआ। सुबह निकाली गई कलश यात्रा में पीतवस्त्रधारी महिलाएं प्रभु का गुणगान करती चल रहीं थीं। इसके बाद गणेश समेत अन्य देव स्वरूपों की वेदी स्थापना और जलाधिवास संपन्न किया गया। अग्नि स्थापन और हवन कर कार्यक्रम का विश्राम हुआ। यहां कैलाश अग्रवाल, मनोज पांडे, संजय, नवल अग्रवाल, विशन गुप्ता आदि मौजूद रहे।