फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई लाइन में लगी आग, बाल बाल बची राज्यरानी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्यरानी एक्सप्रेस गुजरने से चंद सेकेंड पहले ही ओएचई लाइन में आग लग गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। अचानक ट्रेन रुकने से इंजन भी खराब हो गया। ओएचई लाइन की मरम्मत में करीब एक घंटा लग गया। इसके बाद दूसरा इंजन पहुंचने पर ट्रेन आगे रवाना हो सकी। इस घटना क्रम में लखनऊ-मुरादाबाद रूट पर डेढ़ घंटे से अधिक ट्रेनों का संचालन थमा रहा।
विज्ञापन

शाम चार बजे लखनऊ से मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस मसीत (हरदोई) स्टेशन से गुजर रही थी। स्टेशन से कुछ दूर आगे ही ड्राइवर ने ओएचई लाइन में आग लगी देखी। उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। स्टेशन मास्टर की सूचना पर हरदोई सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई। ओएचई लाइन में आग की सूचना मिलने पर लखनऊ से इलेक्ट्रिक अनुभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
उधर, भीषण गर्मी में यात्री बिलबिला गए। उनके पास न पीने को पानी था और ना ही खाने को कुछ। उधर, करीब एक घंटे बाद लाइन दुरुस्त होने पर ड्राइवर ने इंजन स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन वो शुरू नहीं हो सका। बताया जाता है कि अचानक इमरजेंसी ब्रेक लिए जाने के कारण उसमें कुछ फाल्ट आ गया था, जो ड्राइवर के कोशिश किए जाने के बावजूद दुरुस्त नहीं किया सका। इसके बाद उसने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को सूचना दी। तुरंत ही रोजा से इलेक्ट्रिक इंजन मसीत स्टेशन को रवाना किया गया। राज्यरानी एक्सप्रेस के डेढ़ घंटे से अधिक रुके रहने से लखनऊ-मुरादाबाद डाउन लाइन का रूट ठप हो गया। जंक्शन पर राज्यरानी एक्सप्रेेस डेढ़ घंटे, पंजाब मेल, 40 मिनट, किसान एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से बरेली जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें