फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबारी में घोड़ा मेला कल से, रहेगी खास निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ग्लैंडर्स पीड़ित घोड़ों के जिले में मिलने की घटनाओं के बीच रामगंगा के निकट चौबारी में लगने वाला घोड़ा मेला 11 जून से शुरू होगा। तीन दिन तक लगने वाले इस मेले को लेकर पशु पालन विभाग व घोड़ों के लिए काम करने वाली संस्था ब्रूक इंडिया इस बार मेले में पहुंचे घोड़ों पर विशेष नजर रखेगी। मेला शुरू होने से पहले मेला कमेटी के लोगों को भी ग्लैंडर्स पीड़ित घोड़ों के लक्षण बताए जाएंगे। संभावित लक्षण वाले घोड़ों के मेले में न सिर्फ खून का सैंपल लेने की व्यवस्था होगी बल्कि उन घोड़ों को तत्काल अन्य घोड़ों से अलग करने के लिए अलग शेड की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ माह जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन घोड़े ग्लैंडर्स पीड़ित पाए जा चुके हैं। इनमें से दो घोड़ों को मर्सी डेथ दी जा चुकी है, जबकि हाल ही में सरदार नगर में ग्लैंडर्स पीड़ित मिले एक घोड़े को आज सोमवार को मर्सी डेथ दी जाएगी। घोड़ों से यह बीमारी उसके संपर्क में रहने वाले मनुष्यों में भी फैल सकती है, लिहाजा इसे लेकर पशु पालन विभाग खासा अलर्ट है।
जिले के नवाबगंज और चौबारी में लंबे समय से साल में दो-दो बार घोड़ा मेला लगता है। इसी के तहत रामगंगा के निकट चौबारी में 11 जून से 13 जून तक घोड़ा मेला लगेगा। प्रदेश के कई जिलों से इस मेले में घोड़े खरीदने व बेचने वाले पहुंचते हैं।
विज्ञापन

ब्रूक इंडिया के डॉ. दिनेश गुप्ता ने बताया कि इस बार मेले में पशु पालन विभाग की टीम के साथ उनकी टीम भी पहुंचने वाले हर घोड़े पर नजर रखेगी। घोड़ा मालिकों से लेकर मेला कमेटी के लोगों को ग्लैंडर्स के लक्षण बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें