बरेली। रेलवे कैशलेस ट्रांसजेक्शन लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इसी क्रम में सिटी स्टेशन पर सीनियर डीसीएम के निर्देश पर एसीएम डीडी मिश्रा, एसीएम आलोक कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार, वाणिज्य अधीक्षक आनंद शरण स्वरूप आदि ने यात्रियों को मोबाइल एप के जरिए अनारक्षित टिकट जनरेट करने का तरीका बताया। सीनियर डीसीएम नीतू ने बताया कि एप डाउनलोड करने के बाद टिकट आसानी बनाया जा सकता है जो मोबाइल फोन पर आ जाएगा जिसे टीटीई को दिखा सकते हैं। हर टिकट पर पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी, टिकट पाने के लिए लाइन और उसके खोने का झंझट भी नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि टिकट स्टेशन से 25 मीटर की दूरी पर ही बनाया जा सकेगा।