फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर रात में टोटियों से पानी गायब, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर रात में रेल यात्रियों को पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ती है। अक्सर रात को मौका पाते ही वेंडर पानी की सप्लाई बंद देते हैं, जिससे यात्री मजबूर होकर पानी खरीदते हैं। ऐसा नहीं है कि स्थानीय अधिकारियों को पानी सप्लाई बंद होने की जानकारी न हो, लेकिन वेंडरों के आगे उनकी एक नहीं चलती। जंक्शन पर पानी का काला कारोबार नया नहीं है। स्टालों पर रेलवे अधिकारियों को दिखाने के लिए रेलनीर और यात्रियों को अन्य प्रतिबंधित ब्रांड का पानी देते हैं। अब वेंडरों ने नया खेल शुरू कर दिया है। जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने पानी सप्लाई बंद होने के प्रश्न पर चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें